David Warner's Debut in Telugu Movie: तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में नजर आयेंगे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में खेल चुके आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आगामी तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आयेंगे .
नयी दिल्ली, 16 मार्च : सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में खेल चुके आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आगामी तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आयेंगे . मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक वेंकी कुडुमुला होंगे . यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी .
निर्माताओं ने एक्स पर लिखा ,‘‘ मैदान पर चमकने और अपनी छाप छोड़ने के बाद अब रूपहले पर्दे पर चमकने का समय है . सभी के चहेते डेविड वॉर्नर का रॉबिनहुड में अतिथि भूमिका के साथ भारतीय सिनेमा में स्वागत है .’यह भी पढ़ें : संगीतकार एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिली, प्रशंसकों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
वॉर्नर ने भी इस बारे में एक्स पर लिखा ,‘‘ भारतीय सिनेमा, मैं आ रहा हूं . रॉबिनहुड का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं . शूटिंग में बहुत मजा आया .’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

