एजेंसी न्यूज

वानूआतू में खेला गया क्रिकेट मुकाबला

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का यह ऊष्णकटिबंधीय द्वीप शायद एकमात्र जगह है जहां इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की मेजबानी की गयी।

वानूआतू में खेला गया क्रिकेट मुकाबला

कोविड-19 महामारी के कारण जहां पूरी दुनिया में खेल की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद है तो वहीं शनिवार को वानूआतू में महिला घरेलू क्रिकेट लीग का फाइनल खेला गया।

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का यह ऊष्णकटिबंधीय द्वीप शायद एकमात्र जगह है जहां इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की मेजबानी की गयी।

वानूआतू क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी शेन डेट्ज ने भी इस मैच को देखने के लिये आमंत्रित किया था और वानूआतू क्रिकेट के फेसबुक पर अलग अलग समय पर 3000 से ज्यादा लोगों ने इसे देखा । इसमें पुरूषों का 10 ओवर का प्रदर्शनी मैच और महिला टी20 फाइनल खेला गया जिसमें मेले बुल्स ने जीत हासिल की।

हालांकि बारिश की वजह से सुबह टाएफा ब्लैकबर्ड्स और पॉवर शार्क्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका।

डेट्ज ने शुक्रवार को ऐसोसिएटिड प्रेस से कहा था, ‘‘इस समय दुनिया भर में सिर्फ यही एकमात्र खेल टूर्नामेंट चल रहा है। जो लॉकडाउन में हैं, हम उन सभी को थोड़ा सा क्रिकेट दिखा सकते हैं। ’’

इस मैच के लिये अधिकारियों ने चार कैमरे लगाये थे और कमेंटरी भी की गयी। एक दो मिनट के लिये खेल रूका भी क्योंकि बच्चे मैदान में घुस गये थे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे।

वानूआतू में कोरोना वायरस महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर पिछले महीने के अंत में लॉकडाउन हुआ था और फिर यहां छह अप्रैल को भयानक तूफान भी आ गया था। सीमायें बंद करने से वहां कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).