एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के बाद उड़ानों में चालक दल के सदस्य पहनेंगे पीपीई और मास्क

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है और सभी वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बंद है।

लॉकडाउन के बाद उड़ानों में चालक दल के सदस्य पहनेंगे पीपीई और मास्क
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई देश में लॉकडाउन के बाद वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन फिर शुरू होने पर चालक दल के सदस्यों की पोशाक में बदलाव होगा और वे गाउन, मास्क जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहनेंगे।

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है और सभी वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बंद है।

उद्योग के सूत्रों ने बताया कि इंडिगो, एअर इंडिया, विस्तार और एयर एशिया जैसी एयरलाइनों ने चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उनकी नई पोशाक का निर्णय किया है, क्योंकि वे उड़ान के दौरान मुसाफिरों के करीबी संपर्क में आते हैं।

फिलीपीन एयर एशिया ने 27 अप्रैल को अपने चालक दल के सदस्यों के लिए जिस पोशाक का अनावरण किया था, यह उसी तरह की होगी। इस लाल रंग के पूरे शरीर को ढकने वाले सूट में एक फेस शील्ड (चेहरे पर लगाने वाला शीशा) और एक मास्क होगा।

सूत्र ने बताया कि एयर एशिया इंडिया के चालक दल के सदस्यों के लिए पीपीई पोशाक में फेस शील्ड, मास्क, गाउन, एप्रन और दस्ताने होंगे, जबकि विस्तारा के चालक दल के सदस्यों के लिए लैप गाउन, मास्क और फेस शील्ड होगा।

अन्य एयरलाइनों की पोशाक भी कुछ इसी तरह की होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 01:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).