जरुरी जानकारी | क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण को पहली तिमाही में 75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छोटे कर्ज देने वाली कंपनी क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 22 प्रतिशत से अधिक गिरकर 75 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, दो अगस्त छोटे कर्ज देने वाली कंपनी क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 22 प्रतिशत से अधिक गिरकर 75 करोड़ रुपये रहा।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 96 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस दौरान उसकी ब्याज से शुद्ध आय 55.2 प्रतिशत बढ़कर 383.20 करोड़ रुपये हो गयी। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की ब्याज से आय 246.90 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का सकल ऋण पोर्टफोलियो 53.9 प्रतिशत बढ़कर 11,724 करोड़ रुपये रहा। जबकि साल भर पहले इस अवधि में यह 7,619 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
कंपनी के ग्राहकों की संख्या भी 25.6 लाख से बढ़कर 40.1 लाख हो गयी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय कुमार हेब्बर ने कहा कि हमने मजबूत कारोबार वृद्धि दर्ज की है। हमारा एकल आधार पर ऋण पोर्टफोलियो 27 प्रतिशत बढ़कर 9,680 करोड़ रुपये हो गया। मुद्रा माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण ने इसे और बढ़ाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)