खेल की खबरें | भारत को श्रेय जाता है, उन्हें पता है वापसी कैसे करनी है: सिल्वरवुड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने चौथे टेस्ट में पहली पारी में 99 रन से पिछड़ने के बावजूद जीत दर्ज करने के लिए विराट कोहली की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम को पता है कि वापसी कैसे करनी है।

लंदन, सात सितंबर इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने चौथे टेस्ट में पहली पारी में 99 रन से पिछड़ने के बावजूद जीत दर्ज करने के लिए विराट कोहली की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम को पता है कि वापसी कैसे करनी है।

भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाकर इंग्लैंड को 368 रन का लक्ष्य दिया और फिर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 157 रन से जीत दर्ज की।

सिल्वरवुड ने कहा कि 200 रन के आसपास की बढ़त हासिल करके वे भारतीय टीम को परेशानी में डाल सकते थे।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने सिल्वरवुड के हवाले से कहा, ‘‘हम सच्चाई बयां करें तो मैं और अधिक बढ़त हासिल करना पसंद करता, इससे हमें भारतीयों पर दबाव बनाने का मौका मिलता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा करने में नाकाम रहे और ड्रेसिंग रूम में हमने आपस में इस बारे में बात की।’’

सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘उन पर शायद 190 रन से अधिक की बढ़त बनाना शानदार रहा। इससे काफी दबाव पड़ता लेकिन एक बार फिर भारतीयों को श्रेय जाता है, उन्हें पता है कि वापसी कैसे करनी है।’’

रोहित शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर अपना पहला शतक जड़ा जबकि ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर ने भी अर्धशतक जड़ते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इंग्लैंड ने अंतिम दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 77 रन से की लेकिन जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से उसका बल्लेबाजी क्रम ढह गया और टीम मैच हार गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें