जरुरी जानकारी | देश की शीर्ष स्टार्टअप कंपनियों की सूची में क्रेड, अपग्रेड और ग्रो शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन पेशेवर मंच लिंक्डइन ने बुधवार को भारत के शीर्ष 25 स्टार्टअप की सूची जारी की है। इन कंपनियों ने अनिश्चित बाजार के माहौल में जुझारू क्षमता दिखाई है और इस साल लगातार नवोन्मेषण को आगे बढ़ाया है।
बेंगलुरु, 28 सितंबर ऑनलाइन पेशेवर मंच लिंक्डइन ने बुधवार को भारत के शीर्ष 25 स्टार्टअप की सूची जारी की है। इन कंपनियों ने अनिश्चित बाजार के माहौल में जुझारू क्षमता दिखाई है और इस साल लगातार नवोन्मेषण को आगे बढ़ाया है।
इस साल की सूची में सबसे ऊपर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ‘क्रेड’ है। 6.4 अरब डॉलर की इस युवा स्टार्ट-अप ने लिंक्डइन की शीर्ष स्टार्टअप सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह सूची में नंबर एक पर है। पिछले साल यह तीसरे स्थान पर थी।
लिंक्डइन ने बयान में कहा कि क्रेड ने पिछले दो वर्षों में अपने अतरंगी विज्ञापनों के लिए लोकप्रियता हासिल करने के अलावा अपने कर्मचारियों के लिए कई लाभ की पेशकश कर नए मानक स्थापित किए हैं।
सूची में दूसरा स्थान भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन उच्च शिक्षा कंपनियों में से एक ‘अपग्रेड’ का है। यह पेशेवरों और कॉलेज के छात्रों के लिए नये सीखने के अवसर उपलब्ध कराती है। सूची में तीसरे स्थान पर ‘ग्रो’ है।
ग्रो एक ऑनलाइन निवेश मंच है।
इस साल की सूची में चौथे स्थान पर ई-किराना कंपनी ‘जेप्टो’, सातवें स्थान पर फुल-स्टैक कार खरीद मंच ‘स्पिनी’ और 12वें स्थान पर बीमा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘डिट्टो इंश्योरेंस’ शामिल है। ये सभी स्टार्टअप ऑनलाइन मंच आज भारत में उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुलभ हैं।
इसके अलावा 19वें स्थान पर फिटनेस मंच ‘अल्ट्राह्यूमन’ और 20वें पर ‘लिविंग फूड’ है।
शीर्ष 25 स्टार्टअप में से 13 बेंगलुरु से हैं। इसके साथ इस शहर ने ‘भारत की सिलिकॉन वैली’ के अपने दर्जे को कायम रखा है।
लिंक्डइन न्यूज इंडिया की प्रबंध संपादक निराजिता बनर्जी ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बहुत जुझारू क्षमता प्रदर्शित करता है। देश में लगातार नई स्टार्टअप इकाइयों का गठन हो रहा है। इस सूची में 68 प्रतिशत स्टार्टअप पहली बार शामिल हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)