देश की खबरें | सी आर पाटिल गुजरात भाजपा के नये अध्यक्ष नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने सोमवार को नवसारी से सांसद सी आर पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई भाजपा ने सोमवार को नवसारी से सांसद सी आर पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

तीसरी बार के सांसद पाटिल को जीतू भाई वाघाणी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 65 वर्षीय पाटिल को एक ऐसे प्रभावी सांसद के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने न सिर्फ प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया बल्कि जनता से संपर्क भी बनाए रखा।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस MLA गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा सचिन पायलट ने बीजेपी में ज्वाइन करने लिए की थी रुपयों की पेशकश.

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी विकास कार्यों के क्रियान्वयन में समन्वय का काम देखते हैं।

उन्होंने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में पांच लाख से भी अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वह गुजरात में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले सांसदों में शुमार थे।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का नया अध्यक्ष बनाया: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है।

पैंतीस वर्षीय नामग्याल पहली बार लद्दाख से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के समय उन्होंने लोकसभा में लद्दाख के बारे में प्रभावी भाषण देकर युवा सांसदों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\