एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आयात सस्ता पड़ने से सीपीओ, पामोलिन की कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच बुधवार को स्थानीय बाजार में सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन को छोड़कर ज्यादातर खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।

जरुरी जानकारी | आयात सस्ता पड़ने से सीपीओ, पामोलिन की कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच बुधवार को स्थानीय बाजार में सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन को छोड़कर ज्यादातर खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मौसम खुलने की वजह से बिनौला और सोयाबीन की कीमतों में मंदे का रुख रहा। दूसरी ओर सीपीओ और पामोलिन का आयात सस्ता पड़ने से इनके भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए। वहीं सरसों तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

सूत्रों ने बताया कि निर्यात मांग बढ़ने से तिल तेल-तिलहन के भाव में सुधार रहा।

बाजार सूत्रों ने बताया कि बुधवार को मलेशिया एक्सचेंज एक प्रतिशत तेज था। वहीं शिकॉगो एक्सचेंज मामूली घट-बढ़ के साथ कारोबार कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार को खाद्य तेलों की आपूर्ति श्रृंखला को बनाये रखने के लिए सोयाबीन डीगम और सूरजमुखी तेल के आयात की सीमा को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिये या पांच प्रतिशत का आयात शुल्क लगा देना चाहिये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि सभी पर एक समान कर लगाना चाहिए, जिससे सभी खाद्य तेलों का आयात हो सके।

सूत्रों ने बताया कि सीपीओ में आयात शुल्क बढ़ाने की बात की गई है। अगर सीपीओ का आयात शुल्क बढ़ता है तो इसके साथ-साथ सोयाबीन और सूरजमुखी पर भी आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा 20 लाख टन का कोटा शुल्क खत्म कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने के बारे में भी सोचना चाहिए। उत्पादन बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलेगा और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन -6,800-6,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली -7,070-7,135 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,695-2,955 रुपये प्रति टिन ।

सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,170-2,300 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,240-2,355 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,500-20,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,400 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,100-5,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 4,850-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).