देश की खबरें | माकपा जीत के लिए कोई ‘गंदा खेल’ खेलेगी, इसने वडकारा में सांप्रदायिक अभियान चलाया: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर वडकारा निर्वाचन क्षेत्र में सांप्रदायिक अभियान चलाने के लिए राज्य की सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर हमला बालते हुए कहा कि यह अभियान ‘संघ परिवार को भी शर्मसार’ कर देगा।

त्रिशूर (केरल), 18 जून केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर वडकारा निर्वाचन क्षेत्र में सांप्रदायिक अभियान चलाने के लिए राज्य की सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर हमला बालते हुए कहा कि यह अभियान ‘संघ परिवार को भी शर्मसार’ कर देगा।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीसन ने यह भी आरोप लगाया कि केरल में माकपा ‘‘जीत के लिए कोई भी गंदा खेल खेलने में नहीं झिझकेगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय माकपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा वडकारा लोकसभा क्षेत्र में ‘काफिर’ अभियान चलाया गया था। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन इसका दोष यूडीएफ उम्मीदवार शफी परम्बिल और यूथ लीग के एक सदस्य पर लगाया गया था।’’

सतीसन वडकारा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट का जिक्र कर रहे थे जिसमें कथित तौर पर लोगों से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) उम्मीदवार केके शैलजा को वोट नहीं देने के लिए कहा गया था क्योंकि वह ‘काफिर’ हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि अब पुलिस ने भी मान लिया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट के लिए आरोपी बनाए गए यूथ लीग के सदस्य की इसमें कोई भूमिका नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल के लोगों को यह समझने की जरूरत है कि माकपा जीत के लिए कोई भी गंदा खेल खेलने से नहीं हिचकिचाएगी।’’ उन्होंने कहा कि वाम दल ‘पतन’ के मार्ग पर है और केरल में भी इसका वही हश्र होगा जैसा पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\