देश की खबरें | केरल में माकपा ने राज्यपाल खान की ‘‘असंवैधानिक कार्रवाई’’ में शामिल होने के लिए आलोचना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को उम्मीद जताई कि राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अपने पूर्ववर्ती आरिफ मोहम्मद खान से उलट संवैधानिक तरीके से काम करेंगे और सरकार के साथ सहयोग करेंगे।
तिरुवनंतपुरम, 25 दिसंबर केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को उम्मीद जताई कि राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अपने पूर्ववर्ती आरिफ मोहम्मद खान से उलट संवैधानिक तरीके से काम करेंगे और सरकार के साथ सहयोग करेंगे।
खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। विभिन्न मुद्दों पर वामपंथी सरकार और खान के बीच टकराव देखने को मिला था।
माकपा के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने खान की तीखी आलोचना करते हुए उन पर ‘‘संघ परिवार के एजेंडे को लागू करने के लिए असंवैधानिक कार्यों’’ में शामिल होने का आरोप लगाया।
उनका यह बयान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मणिपुर, मिजोरम, केरल और बिहार समेत कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी करने के एक दिन बाद आया है।
गोविंदन ने पत्रकारों से कहा कि कुछ अखबारों ने तो खान को विपक्षी पार्टी से भी बड़ा विपक्षी नेता बताया है।
माकपा नेता ने मीडिया की इस धारणा के लिए खान द्वारा वामपंथी सरकार के साथ टकराव के दौरान संघ परिवार के एजेंडे को लागू करने के प्रयासों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘यह दृष्टिकोण अत्यधिक जनविरोधी माना जाता है।’’
गोविंदन ने कहा कि राज्यपालों को संवैधानिक तरीके से कार्य करना चाहिए, चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो, चाहे वे कम्युनिस्ट या कांग्रेस पार्टी से जुड़े हों।
माकपा नेता ने दावा किया कि संवैधानिक मानदंडों का पालन करने के बजाय राज्यपाल खान ने असंवैधानिक रुख अपनाया।
नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्यपाल का चयन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भाजपा की अपनी प्रणाली पर आधारित है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस बारे में कोई पूर्वाग्रहपूर्ण टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।
माकपा नेता ने उम्मीद जताई कि नये राज्यपाल संवैधानिक तरीके से काम करेंगे और सरकार के साथ सहयोग करेंगे।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने गोविंदन पर पलटवार करते हुए कहा कि खान के खिलाफ उनकी टिप्पणी उनके प्रति उनकी पार्टी की कटुता को दिखाती है।
सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्यपाल की भूमिका कोई भी संभाले, विजयन और गोविंदन द्वारा अनियमितताएं नहीं करने दी जाएंगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

