देश की खबरें | भाकपा सांसद ने मॉनसून सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाया, प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के मॉनसून सत्र की निर्धारित अवधि को लेकर सवाल खड़े किए हैं और यह आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार में संसद की बैठकों की अवधि घट रही है।
नयी दिल्ली, चार जुलाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के मॉनसून सत्र की निर्धारित अवधि को लेकर सवाल खड़े किए हैं और यह आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार में संसद की बैठकों की अवधि घट रही है।
उन्होंने पत्र में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा मॉनसून सत्र का कार्यक्रम घोषित किए जाने का उल्लेख किया।
विश्वम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण कि मॉनसून सत्र की अवधि कम की गई है।
उन्होंने कहा कि पहली लोकसभा में 15 सत्रों में कुल 677 बैठकें हुई थीं, जबकि मोदी सरकार में 16वीं लोकसभा के तहत 17 सत्रों में सिर्फ 331 बैठकें हुईं।
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा।
संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)