विदेश की खबरें | भाजपा की विचारधारा के केंद्र में ‘कायरता’ है : राहुल ने लंदन में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर से प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल ‘‘नफरत और हिंसा की विचारधारा’’ का अनुसरण कर रहा है और उसकी विचारधारा के केंद्र में ‘‘कायरता’’ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, छह मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर से प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल ‘‘नफरत और हिंसा की विचारधारा’’ का अनुसरण कर रहा है और उसकी विचारधारा के केंद्र में ‘‘कायरता’’ है।

राहुल ने रविवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) की ब्रिटेन इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा एक साक्षात्कार में दिये गए बयान का जिक्र करते हुए यह कहा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी (भाजपा की) ‘‘नफरत और हिंसा की विचारधारा है, एक अशिष्ट विचारधारा जो लोगों के विचारों को लेकर उन पर हमले करती है। आपने एक चीज जरूर गौर की होगी कि यह भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के स्वभाव में है।’’

राहुल (52) ने जयशंकर द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यदि आपने विदेश मंत्री के बयान पर गौर किया होगा, तो आपने पाया होगा कि उन्होंने कहा था, ‘चीन हमसे अधिक शक्तिशाली है’। यह जानते हुए कि चीन हमसे (भारत से) अधिक शक्तिशाली है, हम उससे कैसे लड़ाई मोल ले सकते हैं? इस विचारधारा के केंद्र में कायरता है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि (विनायक दामोदर) सावरकर ने अपनी पुस्तक में लिखा था कि एक बार उन्होंने और उनके मित्रों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई कर दी और उस दिन उन्हें बहुत खुशी महसूस हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, यदि पांच लोग एक व्यक्ति की पिटाई करते हैं और एक व्यक्ति को इससे खुशी मिलती है, तो यह सिर्फ कायरता ही है। यदि आप लड़ना चाहते हैं तो अकेले लड़िये।’’

भाजपा ने राहुल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चीन की प्रशंसा कर विदेशी धरती से भारत को बदनाम किया है।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक हालिया व्याख्यान में राहुल ने कहा था कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है और उनकी तथा कई अन्य नेताओं की निगरानी की जा रही है। उनकी इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला था। भाजपा ने उन पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस नेता ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ परिसर में एक कार्यक्रम के साथ अपनी ब्रिटेन यात्रा का इस हफ्ते समापन करने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी