देश की खबरें | भारत में अब बच्चों के लिए कोवोवैक्स टीका उपलब्ध है: अदार पूनावाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कोरोना वायरस रोधी टीका कोवोवैक्स अब देश भर में बच्चों के लिए उपलब्ध है। यह जानकारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने मंगलवार को दी।

नयी दिल्ली, तीन मई सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कोरोना वायरस रोधी टीका कोवोवैक्स अब देश भर में बच्चों के लिए उपलब्ध है। यह जानकारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने मंगलवार को दी।

पूनावाला ने ट्वीट करके कहा कि नोवावैक्स द्वारा विकसित कोवोवैक्स, ‘‘अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत में निर्मित एकमात्र टीका है जो यूरोप में भी बेचा जाता है और इसकी प्रभावशीलता 90 प्रतिशत से अधिक है।’’

पूनावाला ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए एक और टीका उपलब्ध कराने की दृष्टि’’ के अनुरूप है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा था कि अब 12-17 आयुवर्ग के बच्चे निजी केंद्रों पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का कोविड-रोधी टीका 'कोवोवैक्स' लगवा सकते हैं और इस संबंध में को-विन पोर्टल पर प्रावधान किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया था कि कोवोवैक्स की एक खुराक के लिए 900 रुपये और इस पर जीएसटी का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अस्पताल के सेवा शुल्क के तौर पर 150 रुपये अदा करने होंगे।

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) द्वारा 12-17 आयुवर्ग के बच्चों को कोविड-रोधी टीके की खुराक दिये जाने की सिफारिश के बाद यह कदम उठाया गया।

भारत के औषधि नियामक ने पिछले साल 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और 9 मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12-17 आयु वर्ग में उपयोग की अनुमति दी थी।

वर्तमान में, 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों को बायोलॉजिकल ई का टीका कॉर्बेवैक्स लगाया जाता है, जबकि 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर भारत बायोटेक का टीका लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान