देश की खबरें | कोलकाता की आवासीय सोसाइटियों में दुर्गा पूजा में पुजारियों, ढाकियों के लिए कोविड टीकाकरण अनिवार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में बड़े आवासीय परिसर इस साल दुर्गा पूजा के लिए तैयार हो रहे हैं और ऐसी अनेक सोसाइटियों में अक्टूबर में चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए पुजारियों, ढाकियों या ढोल वादकों तथा अन्य सभी को टीकाकरण कराना अनिवार्य होगा। हालांकि इस वर्ष महामारी के कारण यह पर्व परंपरागत भव्यता के साथ नहीं मनाया जा सकेगा।

कोलकाता, 23 अगस्त कोलकाता में बड़े आवासीय परिसर इस साल दुर्गा पूजा के लिए तैयार हो रहे हैं और ऐसी अनेक सोसाइटियों में अक्टूबर में चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए पुजारियों, ढाकियों या ढोल वादकों तथा अन्य सभी को टीकाकरण कराना अनिवार्य होगा। हालांकि इस वर्ष महामारी के कारण यह पर्व परंपरागत भव्यता के साथ नहीं मनाया जा सकेगा।

शहर की अनेक आवासीय सोसाइटियों ने ‘खूटी पूजा’ कर भी ली है जिसमें दुर्गा पूजा पंडाल लगाने से पहले एक स्तंभ की पूजा की जाती है। हालांकि उन्हें पूजा संबंधी कुछ योजनाओं को महामारी की तीसरी लहर की आशंका के खतरे को देखते हुए टालना या बदलना पड़ सकता है।

सिल्वर स्प्रिंग आवासीय परिसर के सचिव इंद्रनील चौधरी ने कहा, ‘‘पुजारियों, ढाकियों, पंडाल निर्माताओं, बिजली का काम करने वालों और पंडाल के कामकाज से जुड़े अन्य सभी लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जाएगी।’’

पूजा पंडालों में बाहरी लोगों का प्रवेश नियंत्रित होगा और उन्हें टीके की कम से कम एक खुराक लेना या कोविड-19 का संक्रमण नहीं होने संबंधी प्रमाणपत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा।

इस सोसाइटी में रक्षा बंधन के दिन ‘खूटी पूजा’ संपन्न हो गयी है। चौधरी ने कहा, ‘‘लेकिन यदि महामारी की तीसरी लहर आती है तो हमें अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।’’

उन्होंने कहा कि पंडाल में पूजा समिति के कुछ सदस्यों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

दक्षिण कोलकाता स्थित अरबना हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निवासी और फिल्मकार अरिंदम सिल ने कहा कि पूजा इस बार अपेक्षाकृत कम स्तर पर होगी लेकिन इसके लिए तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सोसाइटी के 3,000 निवासियों में से 700 से ज्यादा बच्चे हैं। वे पिछले कई महीने से बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं। 15 अगस्त पर खूटी पूजा ने बच्चों को इस बंधन से मुक्त होने का अनुभव कराया।’’

शहर के उत्तरी इलाके में दुर्गानगर की एक सरकारी आवासीय सोसाइटी में पिछले साल की तरह इस साल सांस्कृतिक आयोजन नहीं होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट