विदेश की खबरें | ब्रिटेन में कोविड टीकाकरण तेज: 31 जुलाई तक सभी वयस्कों को पहली खुराक लगाने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके तहत 50 से अधिक आयु के लोगों या किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को 15 अप्रैल से पहले टीके लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। इससे पहले यह समय-सीमा एक मई तय की गई थी।

इसके तहत 50 से अधिक आयु के लोगों या किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को 15 अप्रैल से पहले टीके लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। इससे पहले यह समय-सीमा एक मई तय की गई थी।

ब्रिटेन में ‘फाइज़र’ और ‘एस्ट्राजेनेका’ के कोविड-19 के टीके लगाए जा रहे हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने नए लक्ष्यों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ हमें लगता है कि अब हमारे पास आपूर्ति है’’ और हम टीकाकरण अभियान तेज कर सकते हैं।

ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान की शुरुआती सफलता एक अच्छी खबर हैं, जहां वायरस से अभी तक 1,20,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। यूरोप में कोविड-19 से सबसे अधिक लोगों की मौत यहीं हुई है।

देश में आठ दिसम्बर को कोविड-19 के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था और तब से 1.72 करोड़ से अधिक वयस्कों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। ब्रिटेन अधिक से अधिक लोगों को आंशिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहली खुराक के 12 सप्ताह बाद दूसरी खुराक लगा रहा है। हालांकि इसकी नीति की ‘फाइज़र’ और कई देशों ने आलोचना की है, लेकिन ब्रिटेन सरकार के वैज्ञानकि सलाहकार इसका समर्थन कर रहे हैं।

इन नए लक्ष्यों की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन खत्म करने की योजना तैयार करने के लिए रविवार को वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की है।

बोरिस लॉकडाउन को लेकर नए नीति की घोषणा सोमवार को करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\