देश की खबरें | कोविड टीकाकरण : दो करोड़ के आंकड़े के पास पहुंची दिल्ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत द्वारा कोविड रोधी टीकाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के आंकड़े को पार किए जाने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी टीकों की खुराक देने के मामले में दो करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गयी है।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारत द्वारा कोविड रोधी टीकाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के आंकड़े को पार किए जाने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी टीकों की खुराक देने के मामले में दो करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गयी है।

कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में अभी तक टीके की 1,99,08,367 खुराक दी जा चुकी है।

पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 70,63,305 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है। इस मामले में दिल्ली मुंबई से काफी आगे है जहां अभी तक टीके की 1,42,13,041 खुराकें ही दी गयी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में 1,223 सरकारी सहित कुल 1,371 केन्द्रों पर टीकाकरण हो रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले जानकारी दी थी कि 31 जुलाई तक दिल्ली में कोविड-19 की एक करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं और राष्ट्रीय राजधानी में टीके के पात्र लोगों में से 50 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

देश के साथ ही दिल्ली में भी 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी में 1.15 करोड़ से ज्यादा पुरुषों ने जबकि करीब 83.62 लाख महिलाओं ने कोविड टीके की कम से कम एक खुराक ली है।

शहर में 18 से 44 साल आयुवर्ग के 1,27,10,692, 45-60 साल आयुवर्ग के 47.88 लाख से ज्यादा और वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ज्यादा उम्र वाले) 24.09 लाख से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\