खेल की खबरें | कोविड प्रभाव : पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे श्रृंखला स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कैरेबियाई टीम में कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामले पाये जाने के बाद गुरुवार को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला स्थगित कर दी।

कराची, 16 दिसंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कैरेबियाई टीम में कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामले पाये जाने के बाद गुरुवार को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला स्थगित कर दी।

पीसीबी और सीडब्ल्यूआई ने कराची में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच के दौरान संयुक्त बयान जारी करके कहा कि बुधवार को आरटी-पीसीआर परीक्षणों के परिणाम आने के बाद कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या नौ पहुंच गयी है।

संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘टीम के हितों तथा वनडे के लिये वेस्टइंडीज दल में सीमित संसाधनों को देखते हुए वनडे श्रृंखला को जून 2022 तक स्थगित करने पर सहमति बनी। यह श्रृंखला आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है।’’

इसके अनुसार, ‘‘इससे वेस्टइंडीज को भी विश्व कप क्वालीफिकेशन मैचों में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को उतारने का समान मौका मिलेगा। ’’

वेस्टइंडीज के जिन खिलाड़ियों का परीक्षण नेगेटिव आया है वे तीसरा टी20 समाप्त होने के बाद गुरुवार को ही स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया है वे कराची में पृथकवास की अवधि पूरी करेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा की व्यवस्था की जाएगी ताकि वे क्रिसमस अपने परिजनों के साथ मना सकें।’’

वेस्टइंडीज इस टी20 और वनडे दौरे के लिये 21 सदस्यीय टीम लेकर आया था लेकिन तीसरे टी20 मैच के लिये उसके केवल 14 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे।

उसके छह खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्यों का कोविड-19 के लिये परीक्षण पॉजिटिव आया है जबकि एक खिलाड़ी डेवोन थॉमस पहले टी20 मैच में उंगली में चोट लगने के कारण बाहर है।

इससे पहले दिन में तीसरे टी20 मैच के आयोजन को लेकर भी संदेह पैदा हो गया था क्योंकि वेस्टइंडीज बोर्ड ने पुष्टि की कि वनडे कप्तान शाई होप, बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और आलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के अलावा सहायक कोच रोडी एस्टविक और टीम के चिकित्सक डा. आकाशी मानसिंह सभी का परीक्षण पॉजिटिव आया है।

इससे पहले नौ दिसंबर को काइल मायर्स, शेल्डन कोटरेल और रोस्टन चेज के परीक्षण पॉजिटिव पाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू