COVID-19: दिल्ली में कोविड के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, जिला के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ायी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासनों ने निगरानी बढ़ा दी है और वे इस बीमारी से संक्रमित लोगों का पता लगाने एवं उन्हें निरूद्ध करने के लिए अलर्ट हो गये हैं.
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासनों ने निगरानी बढ़ा दी है और वे इस बीमारी से संक्रमित लोगों का पता लगाने एवं उन्हें निरूद्ध करने के लिए अलर्ट हो गये हैं. कुछ जिलों ने अगले सप्ताह से जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनायी है.
राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक कोविड मामले एवं संक्रमण दर पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार यहां 10 और 15 अप्रैल के बीच संक्रमण दर तीन गुणा बढ़ गयी है. दक्षिण जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निगरानी दल सक्रिय हैं एवं अलर्ट हैं तथा स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19: दिल्ली और NCR में बढ़ रहे कोरोना के मामले, क्या करीब है चौथी लहर?
उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘ हमारी निगरानी चल रही है. हम जांच एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. जिन लोगों में लक्षण नजर आ रहे हैं , उनकी जांच करायी जा रही हैं. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने एवं निगरानी बंद नहीं हुई तथा अब हम इस पर और बल दे रहे हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

