एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: नोएडा में दो, गाजियाबाद में एक और मौत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 से दो और मौतें हुईं, जबकि गाजियाबाद में एक और व्यक्ति ने इस महामारी से दम तोड़ दिया। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

देश की खबरें | कोविड-19: नोएडा में दो, गाजियाबाद में एक और मौत हुई
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नोएडा/गाजियाबाद, नौ जून गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 से दो और मौतें हुईं, जबकि गाजियाबाद में एक और व्यक्ति ने इस महामारी से दम तोड़ दिया। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही गौतम बुद्ध नगर में मरने वालों की संख्या 464 और गाजियाबाद में 454 हो गई।

आंकड़ों से पता चलता है कि गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 35 नए मामले आए, जिससे जिले में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62,828 तक पहुंच गई, जबकि जिले में 47 और मरीज इस बीमारी से उबर गए।

26 नए मामलों के साथ गाजियाबाद के कुल मामले बढ़कर 55,343 हो गए। एक दिन में 54 मरीज ठीक हुए हैं।

गौतम बुद्ध नगर में ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 62,054 हो गई और गाजियाबाद में इसकी संख्या 54,448 हो गई।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या मंगलवार को 14,067 से घटकर 12,959 रह गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,516 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).