देश की खबरें | कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हुई, मृत्यु दर कम होकर 1.72 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक दिन में रिकार्ड 73,642 मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 32 लाख हो गई। इसके साथ ही ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई, वहीं मृत्यु दर और कम होकर 1.72 प्रतिशत हो गई, जो दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितम्बर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक दिन में रिकार्ड 73,642 मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 32 लाख हो गई। इसके साथ ही ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई, वहीं मृत्यु दर और कम होकर 1.72 प्रतिशत हो गई, जो दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,62,320 है, जो कुल मामलों का मात्र 20.96 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | UP: लखीमपुर में पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में प्रतिदिन ठीक होने वाले कोविड-19 मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार दूसरे दिन भारत में एक दिन में 70,000 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार 73,642 मरीज़ों को ठीक होने के बाद घर पर पृथकवास या इकाई में पृथकवास या अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | Deepender Singh Hooda Corona Positive: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इस बढ़ोतरी के साथ ही भारत में ठीक होने वालों की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई है।’’

केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के सतत प्रयासों का यह परिणाम हुआ कि संक्रमित व्यक्तियों की उच्च स्तर की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान की गई।

इससे घर या इकाई में पृथकवास तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों का मानक उपचार प्रोटोकॉल द्वारा निर्देशित समय पर उपचार संभव हुआ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के सहयोग से केंद्र ने देशभर में समर्पित कोविड-19 अस्पतालों में आईसीयू डॉक्टरों के क्लीनिकल प्रबंधन कौशल के निरंतर उन्नयन की प्रक्रिया का नेतृत्व किया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन उपायों से अधिक लोगों की जान बची है। भारत की कोविड-19 मृत्यु दर, वैश्विक स्तर पर सबसे कम में से एक है तथा इसमें और कमी होना जारी है। यह वर्तमान में 1.72 प्रतिशत है।’’

ठीक हुए मरीजों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 23,18,545 अधिक है।

सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के रिकार्ड 90,632 नये मामले सामने आने से भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,13,811 हो गई जबकि पिछले 24 घंटे में 1,065 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 70,626 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\