एजेंसी न्यूज

COVID-19: सिक्किम में सामाजिक, धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियों पर एक महीने की रोक

सिक्किम सरकार ने कोविड-19 संबंधी हालात के मद्देनजर बृहस्पतिवार को यहां सभी सामाजिक, धार्मिक तथा मनोरंजक गतिविधियों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया.

COVID-19: सिक्किम में सामाजिक, धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियों पर एक महीने की रोक
कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: PTI)

गंगटोक, 16 जुलाई : सिक्किम सरकार (Sikkim Government) ने कोविड-19 संबंधी हालात के मद्देनजर बृहस्पतिवार को यहां सभी सामाजिक, धार्मिक तथा मनोरंजक गतिविधियों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में विवाह समारोह, पूजा समेत मेल-मिलाप के कार्यक्रमों पर अगले 30 दिन तक पाबंदी रहेगी. धार्मिक स्थलों और अन्य संस्थानों में भी लोगों के जाने पर पूरी तरह से रोक होगी. यह भी पढ़ें : नगर निगमों में कोई भी रिश्वत मांगे तो वीडियो बनाइए, कड़ी कार्रवाई करेंगे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

सिक्किम में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण दर करीब 20 फीसदी थी जबकि यहां की 60 फीसदी से अधिक वयस्क आबादी को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान पुलिस वाहनों के लिए सम-विषय नियम लागू रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).