देश की खबरें | कोविड-19 : पुडुचेरी में इस हफ्ते दूसरी बार नहीं नया आया कोई भी एक नया मामला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुक्रवार को इस हफ्ते दूसरी बार कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया और महामारी से किसी की मौत भी नहीं हुई। प्रदेश में कोविड-19 के मामले 1,65,757 बने हुए हैं।
पुडुचेरी, 11 मार्च केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुक्रवार को इस हफ्ते दूसरी बार कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया और महामारी से किसी की मौत भी नहीं हुई। प्रदेश में कोविड-19 के मामले 1,65,757 बने हुए हैं।
महामारी के पैर पसारने के करीब दो साल बार सात मार्च को इस केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया था।
स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलु ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि कोविड-19 के 433 नमूनों की जांच करने के बाद संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया।
उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21 है और सभी मरीज घर पर पृथक वास में हैं। पिछले 24 घंटे में छह मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 1,63,774 हो गयी है।
निदेशक के अनुसार चार क्षेत्रों --पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में से कहीं भी किसी मरीज के जान गंवाने की खबर नहीं है और मृतकों की संख्या 1,962 पर बनी हुई है। संक्रमण दर शून्य प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.18 प्रतिशत और 98.80 प्रतिशत दर्ज की गयी।
श्रीरामुलु ने बताया कि विभाग ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,02,392 खुराकें दी हैं जिनमें 9,32,924 पहली खुराक और 6,56,623 दूसरी खुराक एवं 12,845 बूस्टर खुराक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

