एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19ः आंध्र प्रदेश में तीन महीने से अधिक समय में एक दिन में सबसे कम मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,843 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,48,592 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,209 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोविड-19ः आंध्र प्रदेश में तीन महीने से अधिक समय में एक दिन में सबसे कम मौत

अमरावती, 22 जुलाई आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,843 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,48,592 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,209 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 12 मरीजों की मौत हुई जोकि पिछले तीन महीने के दौरान एक दिन में इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सबसे कम संख्या है।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,199 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,11,812 हो गयी।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 23,571 है। संक्रमण के नये मामलों में चित्तूर जिले में सर्वाधिक 301 नये मरीज मिले। इसके बाद पश्चिम गोदावरी में 235, प्रकाशम में 232, पूर्वी गोदावरी में 222, एसपीएस नेल्लोर में 203, कृष्णा में 157, कडप्पा में 128 और गुंटूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नये मामले सामने आए।

प्रकाशम जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक तीन मरीजों की मौत हुईं। चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, कुरनूल और एसपीएस नेल्लोर में दो-दो जबकि कृष्णा जिले में एक मरीज की मौत हुई। राज्य के आठ जिलों में इस दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).