विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में आयी गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में मंगलवार को कोविड-19 के 3377 नए मामले आए। दैनिक मामलों की यह संख्या पिछले लगभग एक महीने में सबसे कम हैं।
इस्लामाबाद, चार मई पाकिस्तान में मंगलवार को कोविड-19 के 3377 नए मामले आए। दैनिक मामलों की यह संख्या पिछले लगभग एक महीने में सबसे कम हैं।
इससे पहले पांच अप्रैल को 4,000 से कम मामले आए थे। उस दिन देश में 3953 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को सामने आए नए मामलों से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 837,523 हो गयी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान 161 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी। देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 18,310 लोगों की मौत हुई है।
पाकिस्तान टीकाकरण में तेजी लाकर और सुरक्षा संबंधी पाबंदी लागू कर संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहा है।
स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक डॉ फैजल सुल्तान ने कहा है कि इस साल के अंत तक करीब 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो जाएगा।
पाकिस्तान को ‘‘कोवैक्स’’ पहल के जरिए इस सप्ताह ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की 12 लाख खुराकें मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण कोरिया से टीके की खेप आने वाली है।
पाकिस्तान में इस पहल के जरिए 22 करोड़ की आबादी में से 20 प्रतिशत लोगों का निशुल्क टीकाकरण होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

