देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण कोविड-19 के मामले बढ़ रहे : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनकी हवाई अड्डे पर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, कुछ दिनों के बाद संक्रमित पाए जा रहे हैं और इस अवधि के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनकी हवाई अड्डे पर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, कुछ दिनों के बाद संक्रमित पाए जा रहे हैं और इस अवधि के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण मामले बढ़े हैं। पूर्व की लहर के दौरान भी, उड़ानें आने के साथ मामले बढ़े थे।’’

दिल्ली में बुधवार तक ओमीक्रोन के 238 मामले आ चुके हैं। एक दिन पहले वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण के 165 मामले थे। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 496 मामले आए जो चार जून के बाद सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण दर भी बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 नवंबर को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर ‘जोखिम वाले’ देशों से आने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट हवाई अड्डे पर निगेटिव आती है तो तो उन्हें एक सप्ताह के लिए गृह पृथक-वास के नियम का पालन करना होगा। आगमन के आठवें दिन फिर से जांच की जाती है और यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें अगले सात दिनों तक अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। संक्रमित पाए जाने पर ऐसे लोगों के नमूने निर्धारित प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं और तय प्रक्रिया के मुताबिक उपचार किया जाता है।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई लोगों की हवाई अड्डे पर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी और उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। जिला प्रशासन ऐसे लोगों के साथ संपर्क में है। घर पहुंचने के बाद ऐसे लोगों ने फिर से जांच कराई और वे संक्रमित पाए गए। इस दौरान ऐसे लोगों के घर के सदस्य भी संक्रमित हुए। ’’

जैन ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप बेहद संक्रामक है और संकेत दिया कि मामलों में बढ़ोतरी के पीछे यह एक कारण हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा मामले विदेशों से आए यात्रियों और उन लोगों के हैं जिन्होंने दूसरे स्थानों की यात्राएं की। अगर वे संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें पृथक-वास में भेजा जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हमने देखा है कि मरीजों को ऑक्सीजन की मदद की जरूरत नहीं होती और वे आसानी से ठीक हो जाते हैं।’’ उन्होंने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया।

मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा और जिम बंद रहेंगे।

आशीष माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी