एजेंसी न्यूज

COVID-19 से विश्व में हाहाकार, संक्रमण के मामले 5 करोड़ के पार

कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार रविवार को विश्व में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5.2 करोड़ के पार चले गए.

COVID-19 से विश्व में हाहाकार, संक्रमण के मामले 5 करोड़ के पार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ (John Hopkins) के अनुसार रविवार को विश्व में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5.2 करोड़ के पार चले गए. विश्वभर में वायरस से 12 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. ‘जॉन हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय के आकंड़ों के अनुसार कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका (America) में संक्रमण के 98 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,37,000 से अधिक लोगों की इससे मौत हुई है.

यह भी पढ़े: Coronavirus Cases in America: अमेरिका में COVID19 के मामले 78 लाख के पार, अब तक 2.14 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 का कहर अब भी जारी है, जहां शनिवार को 1,26,000 से अधिक मामले सामने आए थे और 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).