देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 83.64 लाख हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83.64 लाख हो गए। वहीं 77,11,809 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवम्बर भारत में कोविड-19 के 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83.64 लाख हो गए। वहीं 77,11,809 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड- 19 के 83,64,086 मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 704 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,315 हो गई।

यह भी पढ़े | अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- अगर बीजेपी इस पर विरोध करना चाहती है तो करे : 5 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,27,962 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.31 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Bhagalpur Boat Capsize: बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, 100 लोगों से भरी नाव पलटने से कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार चार नवम्बर तक कुल 11,42,08,384 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,425 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 704 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 300 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के 55, दिल्ली के 51, छत्तीसगढ़ के 50, कर्नाटक के 34, तमिलनाडु के 30 और केरल के 28 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,24,315 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 44,548 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,281, तमिलनाडु के 11,244, उत्तर प्रदेश के 7,104 , पश्चिम बंगाल के 7,068 , आंध्र प्रदेश के 6,744 , दिल्ली के 6,703, पंजाब के 4,259 और गुजरात के 3,737 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\