अमेरिका में कार्यस्थल पर बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले
टेक्सास के शहर ऑस्टिन में भवन निर्माण का कार्य करने वाले मजदूरों में वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, जहां हाल ही में काम दोबारा शुरू किया गया है।
आंकड़ों के अनुसार मांस पैक करने और पोल्ट्री-प्रसंस्करण संयंत्र में कोविड-19 के मामले हाल ही में बहुत बढ़े हैं।
टेक्सास के शहर ऑस्टिन में भवन निर्माण का कार्य करने वाले मजदूरों में वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, जहां हाल ही में काम दोबारा शुरू किया गया है।
यहां तक कि व्हाइट हाउस भी इससे बच नहीं पाया है। ट्रम्प के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति और उप राष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे प्रतिबंधों में धीरे-धीरे दी जा रही ढील और इन बढ़ते मामलों ने देशभर में कर्मचारियों के लिए खतरा बढ़ा दिया है।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मार्क एस्कॉट ने ऑस्टिन शहर परिषद से कहा, ‘‘ इस समय जो लोग बीमार पड़ रहे हैं, उनमें अधिकतर काम करने वाले लोग हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ जैस-जैसे अधिक लोग काम करना शुरू करेंगे यह खतरा और बढ़ता जाएगा।’’
इंडियाना के लोगन्सपोर्ट में ‘टायसन प्लांट’ को भी करीब 900 कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद 25 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। वहां परिसर को पूरी तरह संक्रमण मुक्त करने के बाद बृहस्पतिवार को काम शुरू हुआ।
कम्पनी की प्रवक्ता ही यांग ने कहा कि 2,200 में से किसी भी कर्मचारी को जांच किए बिना काम पर लौटने नहीं दिया जाएगा।
इस बीच, जेल में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। 25 अप्रैल तक जहां 730 कैदी संक्रमित थे वहीं पांच मई को यह संख्या 2,066 हो गई।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

