देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र में 188 और जम्मू-कश्मीर में एक नया मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,78,363 हो गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 का एक मरीज मिला। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई/श्रीनगर, चार मई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,78,363 हो गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 का एक मरीज मिला। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से किसी और मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,845 बनी हुई है।

इससे पहले, मंगलवार को संक्रमण के 182 मामले सामने आए थे और एक रोगी की मौत हुई थी। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,049 है। 77,29,469 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,54,073 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एकमात्र नया मामला जम्मू जिले से सामने आया है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 59 है। 4,49,263 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा संक्रमितों की संख्या अब भी 4,751 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड