देश की खबरें | कोविड-19: हरियाणा में 17 मौतें हुईं, 121 नए मामले आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 17 मौतें हुईं, जबकि संक्रमण के 121 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,68,263 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।
चंडीगढ़, 26 जून हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 17 मौतें हुईं, जबकि संक्रमण के 121 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,68,263 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।
राज्य में अब तक संक्रमण से 9,368 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुलेटिन के मुताबिक, गुड़गांव, हिसार, पानीपत और भिवानी जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है।
इस बीच, पलवल में सबसे अधिक 20 मामले सामने आए, उसके बाद पंचकूला में 17 मामले आए।
राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,804 है। अब तक कुल 7,57,091 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि कुल संक्रमण दर 7.76 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

