देश की खबरें | विषाक्त पेठा खाने से बीमार चचेरी बहनों की उपचार के दौरान मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम झरसवां में कथित रूप से विषाक्त पेठा खाने से बीमार चचेरी बहनों की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), नौ जनवरी जिले के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम झरसवां में कथित रूप से विषाक्त पेठा खाने से बीमार चचेरी बहनों की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम झरसवां निवासी छोटेलाल की 18 वर्षीय पुत्री नीतू व उनके भाई रामचरित की 18 वर्षीय पुत्री कामिनी ने रविवार की रात गलती से विषाक्त पेठा खा लिया।

उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां नीतू को मृत घोषित किए जाने पर परिजन शव घर ले आए। उधर कामिनी को भी एक अन्य निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी भी सोमवार सुबह मौत हो गयी।

मामले की सूचना पाकर इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार, कथित रूप से विषाक्त पेठा खा लेने के कारण दोनों चचेरी बहनों को उल्टियां होने लगीं। तबियत बिगड़ने पर दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, सोमवार को उनकी मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\