एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बहराइच में ममेरे भाई-बहन की डूबकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को घाघरा नदी से जुड़ी एक नहर में नहाने गये ममेरे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बहराइच में ममेरे भाई-बहन की डूबकर मौत

बहराइच, 22 सितंबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को घाघरा नदी से जुड़ी एक नहर में नहाने गये ममेरे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखीमपुर जिले का रहने वाला धर्मेंद्र (11) बहराइच जिले के मोतीपुर थानांतर्गत मनगौढ़िया गांव स्थित अपनी ननिहाल आया था।

सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर धर्मेंद्र और उसकी ममेरी बहन रिंकी (10) एक साथ घर से बाहर खेलने गये और इसी दौरान वे दोनों गांव के किनारे घाघरा नदी से जुड़ी नहर में नहाने चले गये।

सूत्रों ने बताया कि बारिश के मौसम में नहर का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ देर बाद दोनों बच्चों के शव नहर में तैरते हुए दिखाई दिये।

सूत्रों ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).