देश की खबरें | लंबित मामलों को कम करने के लिए अदालतों को साल में कम से कम 300 दिन काम करना चाहिए : अधिवक्ता विवेक तन्खा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश से वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने शुक्रवार को कहा कि लंबित मामलों को कम करने के लिए अदालतों को साल में कम से कम 300 दिन काम करना चाहिए।

ग्वालियर, 16 दिसंबर मध्य प्रदेश से वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने शुक्रवार को कहा कि लंबित मामलों को कम करने के लिए अदालतों को साल में कम से कम 300 दिन काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्यायाधीश छुट्टी पर जा सकते हैं लेकिन अदालतें नहीं और तभी पांच करोड़ लंबित मामलों का निपटारा हो सकता है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ न्यायाधीश छुट्टी पर जा सकते हैं लेकिन अदालतें नहीं। उन्हें साल में कम से कम 300 दिन काम करना चाहिए। इसके बाद ही अदालतों में लंबित पांच करोड़ मामलों का निस्तारण होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि पूरी अदालत छुट्टी पर चली जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटिश काल में यह प्रथा थी कि जब जज घर वापस जाते थे तो उन्होंने स्कूलों की तरह अदालतों के लिए दो महीने की छुट्टी घोषित कर दी। अगर अदालतें खुली रहती हैं तो लंबित मामलों का निपटारा तेजी से होगा। वर्तमान में अदालतें 200 दिन (प्रतिवर्ष) खुलती हैं। यदि कोई सुधार होता है तो वे कम से 300 दिन कार्यशील रहेंगी।’’

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘ पठान ’ पर विवाद और कुछ दक्षिणपंथी समूहों द्वारा इसका विरोध करने के सवाल पर तन्खा ने कहा कि फिल्म पर आपत्ति जताने वालों को सेंसर बोर्ड से संपर्क करना चाहिए क्योंकि यह उपयुक्त फोरम है।

तन्खा ने तर्क दिया, ‘‘ अगर किसी फिल्म या कलाकार के बारे में व्यक्तिगत आपत्ति का सिलसिला शुरु हो जाता है तो यह अंतहीन होगा, जो कि फिल्म के साथ-साथ समाज की लिए भी अच्छा नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान