देश की खबरें | अदालत ने उमर खालिद और खालिद सैफी के खिलाफ आरोपों को व्यापक साजिश से जुड़ा बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद और ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक खालिद सैफी के को 2020 के दिल्ली दंगों के एक मामले में आरोपमुक्त करते हुए यहां एक अदालत ने कहा कि आरोप व्यापक साजिश (अंब्रेला कांस्पिरेसी) से जुड़े हैं।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद और ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक खालिद सैफी के को 2020 के दिल्ली दंगों के एक मामले में आरोपमुक्त करते हुए यहां एक अदालत ने कहा कि आरोप व्यापक साजिश (अंब्रेला कांस्पिरेसी) से जुड़े हैं।

कांस्टेबल संग्राम सिंह के बयान के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी जिसने कहा था कि एक दंगाई भीड़ ने 24 फरवरी, 2020 को मेन करावल नगर रोड पर पथराव किया था और पास में एक पार्किंग स्थल में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।

अदालत ने मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ताहिर हुसैन और 10 अन्य के खिलाफ आरोप तय किये।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रेमचंद ने शनिवार को पारित आदेश में कहा, ‘‘जहां तक आरोपी खालिद सैफी और उमर खालिद की बात है तो मुझे उनके खिलाफ लगाये गये आरोप व्यापक साजिश के नजर आते हैं, नाकि इस मामले में जांची जा रही किसी घटना विशेष की साजिश के हैं।’’

अदालत की वेबसाइट पर सोमवार को डाले गये आदेश में न्यायाधीश ने कहा, ‘‘चूंकि दिल्ली में दंगों को भड़काने की व्यापक साजिश पहले ही दर्ज एक प्राथमिकी के तहत विचाराधीन है। इसलिए मौजूदा मामले में इन दोनों आरोपियों को आरोपमुक्त किया जाना चाहिए।’’

अपराध शाखा इस प्राथमिकी के तहत दंगों की शुरुआत के पीछे की साजिश की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता खालिद को दंगों के सिलसिले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था।

व्यापक साजिश (अंब्रेला कांस्पिरेसी) की अवधारणा की व्याख्या करते हुए अदालत ने कहा कि यह एक व्यापक साजिश के तहत रचे गये कई छोटे षड्यंत्रों को एक साथ रखना है।

अदालत ने तारिक मोइन रिजवी, जगर खान और मोहम्मद इलियास को भी आरोपमुक्त कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट