देश की खबरें | अदालत ने बेघर मानसिक रोगियों की कोविड-19 जांच पर केंद्र, आप सरकार से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र और आप सरकार से उस जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को जवाब मांगा जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में बेघर मानसिक रोगियों की कोविड-19 के लिए जांच करने के वास्ते दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र और आप सरकार से उस जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को जवाब मांगा जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में बेघर मानसिक रोगियों की कोविड-19 के लिए जांच करने के वास्ते दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने केन्द्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए याचिका पर दोनों से जवाब मांगा है। इस मामले में अब नौ जुलाई को आगे सुनवाई होगी।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रणदीप सुरजेवाला का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- देश को भटका कर सेना का मनोबल गिरा रहे हैं प्रधानमंत्री.

अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल ने यह जनहित याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार खासतौर से, मुख्य सचिव, ने बेघर मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटते वक्त ‘‘लापरवाही वाला रुख’’ अपनाया।

याचिका में दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार ने बेघर मानसिक रोगियों की कोविड-19 जांच कराने के संबंध में दिशा निर्देशों न होने को गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने परीक्षाएं आयोजित करने में जताई असमर्थता, SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को किया सूचित: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने नौ जून को दिल्ली सरकार को कानून, नियमों और सरकार की नीति के अनुसार बेघर मानसिक रोगियों के संबंध में एक अन्य जनहित याचिका में उनके द्वारा उठाए मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया था।

याचिका के अनुसार 13 जून को उन्होंने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को राष्ट्रीय राजधानी के उन बेघर मानसिक रोगियों को इलाज मुहैया कराने के लिए प्रतिवेदन भेजा था जिनके पास निवास का कोई प्रमाण नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\