देश की खबरें | अदालत ने चोरी के आरोपी की जमानत खारिज की, कहा : यह मामला ‘जमानत नियम है’ के सिद्धांत से अलग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने मोबाइल फोन झपटने के एक आरोपी की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह मामला ‘जमानत नियम है’ के सिद्धांत से अलग है।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने मोबाइल फोन झपटने के एक आरोपी की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह मामला ‘जमानत नियम है’ के सिद्धांत से अलग है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी आरोपी विकास रावत की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। रावत मधु विहार इलाके में एक मोबाइल झपटने के मामले में आरोपी है।

न्यायाधीश ने 19 अक्टूबर को पारित अपने आदेश में कहा, ‘‘अदालत वकील (आरोपी के) की इस दलील से सहमत है कि जमानत नियम है और जेल अपवाद है, लेकिन अदालत का मानना ​​है कि मौजूदा मामला इस सिद्धांत का उल्लंघन है।’’

पीठ ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से कौन चोरी के समय मोटरसाइकिल चला रहा था और कौन पिछली सीट पर बैठा था।

न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार रावत पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल रहा है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अदालत का मानना है कि पहली बार अपराध करने वाले के साथ नरमी से पेश आना चाहिए और यदि अपराधी दोबारा अपराध करता है तो न्यायालय को उसके साथ सख्ती बरतनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अदालत का यह भी विचार है कि सबसे जघन्य अपराध में भी आरोपी को जमानत दी जा सकती है, अगर अपराध किसी मजबूरी में या किसी विशेष परिस्थिति में किया गया हो और अदालत को ऐसा प्रतीत हो कि आरोपी एक ही अपराध को बार-बार अंजाम नहीं देगा।’’

पीठ ने कहा कि मौजूदा मामले में रावत को अपराध करने के तुरंत बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसका पीछा करके पकड़ लिया था।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसके अलावा, यह और भी महत्वपूर्ण है कि आरोपपत्र अभी दाखिल नहीं हुआ है और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, अदालत आवेदक को राहत देना उचित नहीं समझती। ऐसे में जमानत याचिका खारिज की जाती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी