एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | न्यायालय ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

देश की खबरें | न्यायालय ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से किया इनकार

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

हरियाणा के पंचकूला में जल्द ही नव निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने याचिका पर कड़ा रुख जाहिर करते हुए कहा कि वह ऐसी याचिका दायर करने के लिए याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगा सकती है।

न्यायालय में दिन की कार्यवाही की शुरुआत में याचिका का, तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किए जाने पर भारत के प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘क्या आप चाहते हैं कि हम चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण को रोक दें? हम आपको सतर्क कर रहे हैं। हम जुर्माना लगाएंगे। कागजात सौंपिए। हम देखेंगे।’’

प्रधान न्यायाधीश ने पूछा, ‘‘हम निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से कैसे रोक सकते हैं?’’

पीठ ने याचिकाकर्ता को तीनों न्यायाधीशों के लिए याचिका की तीन प्रतियां देने के लिए कहा तथा उस पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी।

हरियाणा के पंचकूला में बृहस्पतिवार को आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में नायह सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के बड़े नेताओं सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी शामिल होंगे।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).