देश की खबरें | अदालत का शीशम के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले की जांच पर रोक लगाने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को वायनाड जिले के एक आदिवासी बहुल गांव से करोड़ों रुपये के शीशम के पेड़ों की कथित अवैध कटाई और तस्करी के मामले में जांच पर रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

कोच्चि, नौ जून केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को वायनाड जिले के एक आदिवासी बहुल गांव से करोड़ों रुपये के शीशम के पेड़ों की कथित अवैध कटाई और तस्करी के मामले में जांच पर रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया।

मामले में मुख्य आरोपी रोजो अगस्टीन तथा एंटो अगस्टीन ने मुत्तिल गांव में पेड़ों की अवैध कटाई के अनेक मामलों के सिलसिले में वन विभाग द्वारा दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए याचिका दाखिल की थी।

राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जांच प्राथमिक स्तर पर है और अत्यंत प्रभावशाली लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है।

अभियोजन महानिदेशक ने दलील दी कि गांव के अधिकारियों समेत सरकारी अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है और अभी तक जो सामने आया है, वो तो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

उन्होंने दलील दी कि एक सरकारी आदेश की गलत व्याख्या करके पेड़ों की लूट की गयी।

अदालत ने सरकार के रुख पर विचार करने के बाद जांच पर रोक लगाने से मना कर दिया।

इस बीच पेड़ों को जब्त करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली एक अन्य याचिका पर विचार करते हुए उच्च न्यायालय ने पूछा कि पेड़ों की कटाई की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है।

अदालत ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता जांच शुरू करनी होगी।

विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ ने मंगलवार को केरल विधानसभा में इस विषय को उठाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\