पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के आरोपी भाइयों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से अदालत का इनकार

इसके साथ ही अदालत ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू के लिए लागू प्रतिबंधों के उल्लंघन से लाखों लोगों की जान जा सकती है।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो भाइयों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से इनकार कर दिया जिनके खिलाफ आरोप है कि दोनों ने एक पुलिसकर्मी के साथ उस समय मारपीट की थी जब लॉकडाउन के दौरान उन्हें बिना मास्क के घूमने पर रोका गया था।

इसके साथ ही अदालत ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू के लिए लागू प्रतिबंधों के उल्लंघन से लाखों लोगों की जान जा सकती है।

अदालत ने कहा कि दोनों लोगों के खिलाफ आरोप काफी गंभीर हैं और यदि उनके कृत्य सही पाए जाते हैं, तो वे पूरी तरह से सार्वजनिक और सामाजिक हितों के खिलाफ हैं।

न्यायमूर्ति सी हरि शंकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन से लाखों लोगों की जान जा सकती है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

दोनों भाइयों का आरोप है कि पुलिस ने उनका उत्पीड़न किया जबकि प्राथमिकी में आरोप है कि दोनों 20 अप्रैल की शाम बना मास्क पहने घूम रहे थे और एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी।

अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता पुलिसकर्मी की मेडिकल रिपोर्ट भी प्राथमिकी में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का समर्थन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव