एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अदालत का सुशांत राजपूत की बहन प्रियंका के खिलाफ एफआईआर खारिज करने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने अपने भाई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने को लेकर प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी को खारिज करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

देश की खबरें | अदालत का सुशांत राजपूत की बहन प्रियंका के खिलाफ एफआईआर खारिज करने से इनकार

मुम्बई, 15 फरवरी बंबई उच्च न्यायालय ने अपने भाई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने को लेकर प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी को खारिज करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने हालांकि राजपूत की दूसरी बहन मीतू सिंह के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत है लेकिन मीतू सिंह के खिलाफ मामला नहीं टिकता है।

दोनों ही बहनों ने सुशांत सिंह राजपूत के चिंता/अवसाद संबंधी मुद्दों के सिलसिले में उनके लिए मेडिकल पर्ची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

बांद्रा पुलिस ने पिछले साल सात सितंबर को प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरूण कुमार के विरूद्ध सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी।

शिकायत के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और डॉक्टर ने उनके लिए (राजपूत) फर्जी पर्ची तैयार की थी।

सुशांत सिंह राजपूत (34) पिछले साल 14 नवंबर को यहां उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में अपने घर में मृत पाये गये थे।

उनके पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करन के बाद बांद्रा पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामले के सारे कागजात सीबीआई के पास भेज दिये। शीर्ष अदालत ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).