देश की खबरें | न्यायालय का हैदराबाद सचिवालय से लगे धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण संबंधी याचिका पर विचार से इंकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद में पुराने सचिवालय की इमारत गिराये जाने के दौरान ध्वस्त हुए धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण का केन्द्र और तेलंगाना सरकार को निर्देश देने के लिये दायर याचिका पर विचार करने से सोमवार को इंकार कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद में पुराने सचिवालय की इमारत गिराये जाने के दौरान ध्वस्त हुए धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण का केन्द्र और तेलंगाना सरकार को निर्देश देने के लिये दायर याचिका पर विचार करने से सोमवार को इंकार कर दिया।

याचिका में कहा गया था कि तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में सचिवालय की पुरानी इमारत गिराकर 25 एकड़ क्षेत्र में सचिवालय की नयी इमारत के निर्माण का फैसला किया है। पुरानी इमारत को गिराने की प्रक्रिया के दौरान दो मस्जिदें और एक मंदिर भी गिरा दिया गया है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Hospitalized: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की बिगड़ी तबियत, फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती.

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से याचिका की सुनवाई करते हुये कहा कि यह अनुरोध अनुच्छेद 32 के अंतर्गत याचिका में नहीं किया जा सकता।

अनुच्छेद 32 के तहत मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिये सीधे उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की जा सकती है।

यह भी पढ़े | AIMA MAT IBT 2020 Admit Card Released: आइमा एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी, mat.aima.in, पर जाकर कर सकते हैं डाउनलोड.

पीठ ने याचिकाकर्ता हैदराबाद निवासी अधिवक्ता खाजा ऐजाजुद्दीन को याचिका वापस लेने और राहत के लिये उच्च न्यायालय में मामला ले जाने की अनुमति दे दी। लेकिन न्यायालय ने धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने से संबंधित मामले पर तेजी से निर्णय करने का उच्च न्यायालय को निर्देश देने से इंकार कर दिया।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘याचिकाकर्ता (खाजा)याचिका वापस लेने की अनुमति चाहते हैं। यह अनुमति प्रदान की जाती है। तदनुसार याचिका खारिज की जाती है क्योंकि इसे वापस ले लिया गया।’’

याचिका में केन्द्र सरकार और तेलंगाना सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया था कि वे कार्यकारी आदेश या राज्य विधान सभा या संसद में प्रस्ताव पारित करके उसी स्थान पर धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण का आश्वासन दें।

याचिका में कहा गया था कि पुराने सचिवालय की इमारत के अंदर स्थित ‘नल्ला पोचम्मा मंदिर’ और ‘मस्जिद दफातिर-ए-मुआतमदी’ और ‘मस्जिद-ए-हाश्मी’ गिरा दी गयी हैं।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\