देश की खबरें | पूर्व सैनिक के साथ लूटपाट के आरोप में 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अदालत का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को आदेश दिया कि इस साल की शुरुआत में एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के घर से कथित तौर पर 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण लूटने वाले 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

मुजफ्फरपुर (बिहार), 18 जून मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को आदेश दिया कि इस साल की शुरुआत में एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के घर से कथित तौर पर 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण लूटने वाले 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नयन कुमार ने रसूलपुर मोहल्ले के निवासी हरिद्वार प्रसाद ठाकुर की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

सेना में काम कर चुके ठाकुर ने आरोप लगाया कि 22 फरवरी को पुलिसकर्मी यह कहते हुए उनके घर में घुस आए थे कि वे आसपास के हर घर की तलाशी ले रहे हैं क्योंकि उन्हें इलाके में शराब रखे जाने की मिली है।

उल्लेखनीय है कि पांच वर्षों से अधिक समय से बिहार शुष्क राज्य है जहां शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने तलाशी वारंट दिखाने की मांग की तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे उनके बेटे और बहू की भी पिटाई की। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर 49 लाख रुपये नकद छीनने का आरोप लगाया जो उन्हें एक जमीन के सौदे से मिले थे। इसके अलावा घर में रखेग तीन लाख रुपये से अधिक के आभूषण भी कथित रूप से लूट लिए गए।

अदालत ने आदेश दिया कि सभी 18 पुलिस कर्मियों के खिलाफ धारा 395 (डकैती) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए। मामले में जिन लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है उनमें करजा थाने के तत्कालीन प्रभारी बृज किशोर बिंद का भी नाम है। बृज किशोर बिंद अभी जेल में हैं और उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि बाद की तारीख में, जिला पुलिस प्रमुख ने उनके पास से शराब बरामद की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\