देश की खबरें | अदालत ने आलिया भट्ट और भंसाली के विरुद्ध मानहानि की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. “गंगूबाई काठियावाड़ी” फिल्म के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि की एक शिकायत के संबंध में अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के विरुद्ध एक स्थानीय अदालत द्वारा शुरू की गई कार्यवाही पर बंबई उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगा दी है।

मुंबई, 19 अगस्त “गंगूबाई काठियावाड़ी” फिल्म के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि की एक शिकायत के संबंध में अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के विरुद्ध एक स्थानीय अदालत द्वारा शुरू की गई कार्यवाही पर बंबई उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगा दी है।

उच्च न्यायालय ने 10 अगस्त को अपने आदेश में सुनवाई की अगली तारीख सात सितंबर तक अंतरिम रोक लगा दी। इस साल मार्च में एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने भट्ट, भंसाली और उनकी निर्माण कंपनी भंसाली प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध सम्मन जारी किये थे।

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है और खुद को काठियावाड़ी का दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले बाबूजी शाह नामक एक व्यक्ति ने मानहानि की शिकायत दायर की थी जिस पर सम्मन जारी किये गए थे। फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई की भूमिका निभाई है जो 1960 के दशक में मुंबई के ‘रेड लाइट’ क्षेत्र की सबसे ताकतवर और सम्मानित ‘मैडम’ थी।

शाह का दावा है कि फिल्म ‘द माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ उपन्यास से प्रेरित है। शाह के अनुसार, उपन्यास के कुछ अंश आपत्तिजनक हैं जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनके जीवन की निजता का अतिक्रमण किया गया है। भट्ट , भंसाली और उनकी कंपनी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील आबाद पोंडा ने दलील दी कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि शाह काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र हैं।

न्यायमूर्ति रेवती मोहित डेरे ने 10 अगस्त को शाह को एक नोटिस जारी किया और भट्ट तथा भंसाली के आवेदन को सात सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

इसी से संबंधित घटनाक्रम में उच्च न्यायालय की एक अन्य पीठ ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान