देश की खबरें | अदालत ने सोना तस्करी मामले में दो मु्ख्य आरोपियों को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोना तस्करी मामले में दो मुख्य आरोपियों को जमानत देते हुए केरल में कोच्चि की एक अदालत ने कहा कि सनसनीखेज मामले में आरोपियों की भूमिका को साबित करने के लिए उनके द्वारा हिरासत में दिए गए बयान के अलावा कोई सबूत नहीं हैं।

कोच्चि, 29 अप्रैल सोना तस्करी मामले में दो मुख्य आरोपियों को जमानत देते हुए केरल में कोच्चि की एक अदालत ने कहा कि सनसनीखेज मामले में आरोपियों की भूमिका को साबित करने के लिए उनके द्वारा हिरासत में दिए गए बयान के अलावा कोई सबूत नहीं हैं।

अदालत ने कहा कि यह सच हो सकता है कि हिरासत में आरोपियों ने पीएमएलए कानून की धारा 50 (3) के तहत अधिकारियों के सामने बयान दिए हों। यह केवल बयान के अनुसार है. प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि यह 21वीं घटना थी और इससे पहले 20 बार आरोपी तस्करी कर भारत में सोना ला चुके थे।

आरोपी संदीप नायर और पीएस सारिथ को बुधवार को जमानत देते हुए पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत ने कहा, “ इसके अलावा, फिलहाल, इस संबंध में आरोपियों की संलिप्तता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं है।

अपने आदेश में प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डी सुरेशकुमा ने कहा कि इस चरण में कोई सबूत नहीं है और उन्हें जमानत दे दी।

मामले में धन के प्रवाह की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि नायर और सारिथ अपराध के सरगना हैं और यूएई से भारत में सोने की तस्करी करने का उनका ही विचार था।

इस मामले पहले ही आरोपी स्वपना सुरेश और मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को जमानत मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर