देश की खबरें | न्यायालय ने भाजपा विधायक गणेश नाइक को अग्रिम जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने एक महिला द्वारा दायर कथित बलात्कार और धमकी के मामले में भाजपा विधायक गणेश नाइक को बुधवार को अग्रिम जमानत दे दी।

मुंबई, चार मई बम्बई उच्च न्यायालय ने एक महिला द्वारा दायर कथित बलात्कार और धमकी के मामले में भाजपा विधायक गणेश नाइक को बुधवार को अग्रिम जमानत दे दी।

अदालत ने इस बात पर गौर किया कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच संबंध सहमति से थे।

न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई की एकल पीठ ने कहा कि आरोपी और पीड़िता के बीच संबंध सहमति से थे इसलिए ‘‘प्रथमदृष्टया इसमें बलात्कार का मामला नहीं बनता है।’’

न्यायमूर्ति प्रभुदेसाई ने कहा, ‘‘हिरासत में पूछताछ के लिए कोई मामला नहीं बनता है। जमानत के लिए आवेदन केवल इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता है कि आवेदक एक विधायक हैं।’’

अदालत ने हालांकि, नाइक को एक सप्ताह के भीतर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया। पीड़िता ने दावा किया था कि नाइक ने उसे अपनी रिवॉल्वर से डराया धमकाया था।

उच्च न्यायालय ने कहा कि गिरफ्तारी की स्थिति में नाइक 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत पाने के पात्र हैं।

उच्च न्यायालय ने नवी मुंबई के ऐरोली क्षेत्र से विधायक नाइक को निर्देश दिया कि उन्हें पूछताछ के लिए सोमवार और मंगलवार को संबंधित पुलिस थाने में पेश होना होगा।

अपनी शिकायत में 42 वर्षीय महिला ने दावा किया कि वह 1995 से महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नाइक के साथ ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में थी। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि उनके बीच यौन संबंध थे और दंपति का एक बच्चा भी है।

महिला ने आरोप लगाया कि नाइक उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे थे और उसके फोन कॉल नहीं उठाते थे। उन्होंने कहा कि उनके बीच लगातार झगड़े भी होते थे।

नाइक ने दावा किया कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के इशारे पर यह मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर