देश की खबरें | अदालत ने धोखाधड़ी मामले में ने दंपत्ति को गिरफ्तारी से राहत दी, 75 लाख रुपये जमा करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस दंपति को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान कर दी है जिन्होंने शिकायतकर्ता से 1.7 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि लेने और उसका दुरुपयोग करने के बाद अपनी संपत्ति का बैनामा (सेल डीड) निष्पादित करने से कथित तौर पर मना कर दिया था। अदालत ने उन्हें 75 लाख रुपये जमा कराने का निर्देश भी दिया।

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस दंपति को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान कर दी है जिन्होंने शिकायतकर्ता से 1.7 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि लेने और उसका दुरुपयोग करने के बाद अपनी संपत्ति का बैनामा (सेल डीड) निष्पादित करने से कथित तौर पर मना कर दिया था। अदालत ने उन्हें 75 लाख रुपये जमा कराने का निर्देश भी दिया।

इसके साथ ही अदालत ने दंपति को पालम कॉलोनी में 4.50 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के स्वामित्व और कब्जे को लेकर यथास्थिति कायम रखने को कहा।

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने पति-पत्नी की दो याचिकाओं पर नोटिस जारी कर पुलिस से जवाब मांगा। इन याचिकाओं में धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध किया गया है।

अदालत ने राज्य को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया।

अदालत ने याचिकाकर्ताओं को दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष आज से दो सप्ताह के भीतर 75 लाख रुपये जमा करने और संपत्ति के स्वामित्व और कब्जे के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने को कहा तथा उन्हें सुनवाई की अगली तारीख तक गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया।

अदालत ने मामले मे अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दंपति ने पालम कॉलोनी की अपनी संपत्ति को बेचने की प्रक्रिया शुरू की जो उनके संयुक्त स्वामित्व में थी और शिकायतकर्ता से 1.7 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि ले ली। इसमें कहा गया है कि बयाना रसीद के मुताबिक पति-पत्नी की हिस्सेदारी 2.25 करोड़ रुपये में खरीदी जानी थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता ने 1.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया जिसमें से 25 लाख रुपये चेक के जरिए और शेष राशि नकद थी। इसके बाद, याचिकाकर्ताओं ने बैनामे को निष्पादित करने से इनकार कर दिया।

दंपति ने दावा किया कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोप गलत हैं और पूर्व दृष्टया जाली दस्तावेजों पर आधारित हैं। उन्होंने दावा किया कि संपत्ति की बिक्री की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें केवल 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू