देश की खबरें | अदालत ने केंद्र को समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं पर अंतिम मौका दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के अनुरोध वाली याचिकाओं का जवाब देने का अंतिम अवसर दिया। इस संबंध में अदालत में तीन अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें से दो दंपतियों द्वारा याचिकाएं शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के अनुरोध वाली याचिकाओं का जवाब देने का अंतिम अवसर दिया। इस संबंध में अदालत में तीन अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें से दो दंपतियों द्वारा याचिकाएं शामिल हैं।

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने पहले केंद्र और दिल्ली सरकारों को नोटिस जारी किया था।

पीठ ने कहा, "प्रतिवादियों को तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का एक आखिरी अवसर दिया जाता है।"

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 फरवरी को सूचीबद्ध किया है।

केंद्र सरकार के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें पिछले सप्ताह संबंधित अधिकारियों से निर्देश मिले हैं और जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय चाहिए, जिसके बाद अदालत ने उन्हें एक और मौका दिया।

याचिका में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर किए जाने के बावजूद समलैंगिक लोगों के बीच विवाह संभव नहीं हो पा रहा है।

याचिका में हिंदू विवाह अधिनियम और विशेष विवाह अधिनियम के तहत समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के लिए एक अधिसूचना जारी करने का अनुरोध किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ