देश की खबरें | अदालत ने धनशोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद की हिरासत 27 जनवरी तक बढ़ाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी।
नयी दिल्ली, 25 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंह को धनशोधन रोकथाम कानून के तहत 14 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
ईडी ने पूर्व में मिली 12 दिन की उनकी हिरासत समाप्त होने पर उन्हें विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के समक्ष पेश किया।
विशेष लोक अभियोजक एन के मट्टा ने सिंह की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाए जाने का अनुरोध करते हुए अदालत से कहा कि पूर्व सांसद से हिरासत में अभी और पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है।
मट्टा ने अदालत को बताया कि साक्ष्यों के रूप में बरामद हुए दस्तावेज काफी व्यापक हैं और मामले में सिंह का कई लोगों से आमना-सामना कराए जाने की आवश्यकता है।
ईडी ने धनशोधन संबंधी दो मामलों में सितंबर 2019 में सिंह और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

