देश की खबरें | अदालत ने पश्चिम बंगाल के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी पर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने में देरी पर चिंता जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कहा है कि बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाने में सीसीटीवी कैमरे कथित रूप से खराब होने की वजह से एक नाबालिग लड़के की हिरासत में मौत का मामला जटिल हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 26 नवंबर पश्चिम बंगाल के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने में देरी पर चिंता जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कहा है कि बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाने में सीसीटीवी कैमरे कथित रूप से खराब होने की वजह से एक नाबालिग लड़के की हिरासत में मौत का मामला जटिल हो गया है।

न्यायमूर्ति हरीश टंडन और न्यायमूर्ति सौमेन सेन की खंडपीठ ने बुधवार को कहा कि यह उच्चतम न्यायालय के 2015 में जारी एक निर्देश का उल्लंघन है और गंभीर चूक है।

यह भी पढ़े | महिलाओं के आत्मसम्मान का राज्य बन रहा है उत्तर प्रदेश, डॉ शारदा और लक्ष्मी की मदद से बनारस के जुट बैग दे रहे है प्लास्टिक को टक्कर.

खंडपीठ ने कहा कि राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे चालू होना जरूरी है।

उच्च न्यायालय ने पिछले महीने नाबालिग लड़के की हिरासत में मृत्यु के सिलसिले में 12 नवंबर को पश्चिम बंगाल के गृह सचिव को निर्देश दिया था कि राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति बताते हुए हलफनामा जमा करें।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 1668 नए केस, 12 की मौत: 26 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने कहा कि बीरभूम के पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया है कि मल्लारपुर थाने में उस वक्त सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

अदालत ने लड़की की मौत पर स्वत: संज्ञान लिया है। लड़के ने 29 अक्टूबर को मल्लारपुर थाने के शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी।

अदालत ने कहा कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तैनात एक पुलिस अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर उसे चोरी के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\