देश की खबरें | न्यायालय ने जाति व्यवस्था के पुन: वर्गीकरण संबंधी जनहित याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने जाति व्यवस्था के पुन: वर्गीकरण के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई उच्चतम न्यायालय ने जाति व्यवस्था के पुन: वर्गीकरण के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने एक वकील द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी और याचिकाकर्ता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

पीठ ने कहा, ‘‘यह कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। इस तरह की जनहित याचिकाओं को रोकना होगा।’’

उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहा, ‘‘जाति व्यवस्था के पुन: वर्गीकरण के लिए केंद्र को नीति बनाने का निर्देश देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 32 का आह्वान किया गया है।’’

न्यायालय ने कहा, ‘‘यह जनहित याचिका अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। हम इसे खारिज करते हैं और उच्चतम न्यायालय बार संघ को 25,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश देते हैं। याचिकाकर्ता दो सप्ताह के भीतर भुगतान की रसीद पेश करें।’’

उच्चतम न्यायालय वकील सचिन गुप्ता की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें जाति व्यवस्था के पुन: वर्गीकरण के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर